डालसा ने भीषण गर्मी को देखते हुए पानी व ओआरएस घोल का किया वितरण

मेदिनीनगर (पलामू)

झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलामू द्वारा भीषण गर्मी व लू से बचाव हेतु विशेष राहत एवं जागरूकता अभियान चलाया गया ।इस दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंद लोगों के बीच ओआरएस घोल एवं शीतल पेयजल का वितरण कर लूं से बचाव ,पर्याप्त पेयजल सेवन एवं स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। डालसा सचिव राकेश रंजन ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए स्वयं व एलएडीसी के अधिवक्ता व पारा लीगल वोलेंटियर के साथ राहत व बचाव कार्य में लग गए हैं। सोमवार को बैरिया चौक के अलावे विभिन्न चौक चौराहे पर स्वच्छ जल का वितरण किया गया।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए डालसा सचिव राकेश रंजन ने कहा कि भीषण गर्मी से बचाव में डालसा अपना हाथ बटाया हैं।उन्होंने इस भीषण गर्मी में सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी हैं।इस मौके पर एलएडीसी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट उत्तम कुमार,पीएलवी विनय प्रसाद,आमोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार तिवारी,प्रमोद रजंन दास गुप्ता, विकास तिवारी आदि लोग शामिल थे।
[25/05, 1:02 pm] Santosh Panday Advocate: केन्दीय कारा का डालसा सचिव ने किया निरीक्षण।जेलर को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।मेदिनीनगर,झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन सोमवार को केंद्रीय कारा परिसर में मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र,पाकशाला,लाइब्रेरी, मेडिकल वार्ड,आदि का औचक निरीक्षण किया। व जेलर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बन्दियों से भी मुलाकात किया व उनके समस्या से रूबरू हुए।बिदित हो कि केंद्रीय कारा में मुलाकाती कानूनी सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य बंदी और परिजनों को कानूनी सहायता प्रदान करना हैं।व सुलभ मुलाकात सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं को समाधान करना है ।साथ ही परिजनों को अधिकारों का प्रतीक जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है ।विदित हो कि इस केंद्र में जेल बन्दियों से मिलने आने वाले परिजनों को उनके अधिकारों की जानकारी पीएलवी के माध्यम से दिया जाता हैं और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मुलाकातों का बिस्तृत विवरण एक तालिका में दर्ज किया जा रहा है ।नाम पता व केस का विवरण संबंधित न्यायालय का नाम व केस की अगली तिथि और उपलब्ध कानून सहायता वकील की जानकारी शामिल है।डालसा सचिव राकेश रंजन ने जेलर को कारा में रह रहे बन्दियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुगम तरीके से हो इसके लिएआवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुलाकात कानूनी सहायता केन्द्र का उद्देश्य ही मुलाकात करने वाले का कानूनी सहायता प्रदान करना तथा यदि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो योजना का लाभ दिलाना हैं। बिदित हो कि पारा लीगल वालंटियर के माध्यम से लोगों को हर संभव मदद किया जा रहा है ।इस मौके पर लीगल एफ डिफेंस काउंसिल का डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,असिस्टेंट उत्तम कुमार,जेलर देवनाथ राम के अलावा पीएलवी लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply