विद्यालय का मना भव्य वार्षिकोत्सव

मेदिनीनगर (पलामू)

गुरुवार को जमुने स्थित राजेंद्र मिश्रा मेमोरियल नीलांबर पीतांबर पब्लिक स्कूल का दसवां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया साथ ही बाबा स्वर्गीय राजेंद्र मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गान गाकर अतिथियों के स्वागत एवं बाबा स्वर्गीय राजेंद्र मिश्र की प्रतिमा की अनावरण के पश्चात माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने विद्यालय के प्रयास को सराहते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की । साथ ही अतिथि के तौर पर उपस्थित अविनाश वर्मा , शिक्षक रामप्रवेश शर्मा , बलराम मिश्रा एवं राजीव राजीव रंजन मिश्र ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा तथा शिक्षा के लिए किए जा रहे इस कार्य में विद्यालय परिवार की सहभागिता को मिल का पत्थर बताया ।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम , नृत्य एवं संगीत से महफिल में चार चांद लगाते हुए अतिथियों का मन मोह लिया । विद्यालय के निर्देशक अभिषेक मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें यह विश्वास दिलाया की विद्यालय सदैव समाज निर्माण हेतु प्रयास करता रहेगा और अपने विद्यार्थियों के माध्यम से एक बेहतर सोच और एक बेहतर समाज के निर्माण में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा , प्रीति मिश्रा एवं प्रियंका चौहान की अहम भूमिक रही । कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में अभिभावक ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित थे ।

Leave a Reply