हरिहरगंज (पलामू)
छतरपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉo अरुण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर हरिहरगंज के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। अररूआ खुर्द कॉलेज मोड़ के समीप पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत के एक सशक्त आवाज हमारे बीच नहीं रहे। वे हमेशा ही कठिन समय में पत्रकारों के हितार्थ अपनी मार्गदर्शन से सही रास्ता दिखाने की क्षमता रखते थे। वे निर्भीक,निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता के प्रतीक थे । जिस कारण उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसका निकट भविष्य में भरपाई नहीं की जा सकती है। शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार राजेश प्रसाद गुप्ता, कविलास मंडल ,राजीव रंजन मिश्रा, अखिलेश पासवान, कृष्णा प्रसाद गुप्ता ,प्रदीप कुमार वर्मा ,प्रसिद्ध कुमार आदि का नाम शामिल है।

