हरिहरगंज ( पलामू )
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेन बाजार नवयुवक गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और मनमोहक झांकियों का आनंद लिया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता व शुभारंभ के देवता हैं। गणपति की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सफलता का मार्ग आसान होता है। उन्होंने गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर पूजा समिति को शुभकामनाएं दी । वहीं अतिथियों को पूजा कमेटी द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक सुरेश कुमार सिंह, कामदेव शर्मा ,बसंत मेहता, मोo असलम ,सुनील ठाकुर, हरि प्रसाद, जितेंद्र मेहता , सुदर्शन मेहता, रामवृक्ष मस्ताना, रविकांत कुमार के अलावे पूजा कमेटी के अध्यक्ष पंकज पासवान सचिव कन्हाई विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता व्यवस्थापक विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

