हरिहरगंज (पलामू)
शहरी क्षेत्र अंतर्गत बेलौदर खाप कटैया मोड़ के नजदीक एनएच 98 पर शनिवार को टोटो व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान चतरा जिले के प्रतापपुर थाना के तेतरबार गांव निवासी रवि कुमार (22) तथा राजदीप कुमार (23) के रूप में हुई है। दोनों युवक एक ही गांव के निवासी बताए जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से छतरपुर से हरिहरगंज की ओर जा रहे थे । तभी पहले से खड़े टोटो में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई । घटना के बाद स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाo अरविंद कुमार दास ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया। इस घटना में रवि कुमार के सिर में जबकि राजदीप कुमार के जबड़े में गंभीर चोटें आईं है । वहीं पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
