बरवाडीह (लातेहार)
क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए युवा समाजसेवी संगठन युवाओं का सक्रिय सदस्य मो. साहिद एवं समाजसेवी बबन सिंह रांची द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया। इस क्रम में बरवाडीह प्रखंड के बेतला, बगीचा, पोखरी कलां, अखरा, पोखरी खुर्द एवं सरईडीह गांवों में शनिवार को सैकड़ों असहाय बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली। वही मो. साहिद ने कहा कि ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीब व बुजुर्ग वर्ग की होती है, इसलिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। वहीं शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के बीच डायरी, मिल्क व टॉफी का वितरण किया गया। बच्चों ने इसे प्रेरणादायक बताया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में संगठन के अन्य सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

