विश्रामपुर (पलामू)
रेहला – बी मोड़ स्थित संत तुलसीदास महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया.इस अवसर पर कॉलेज के सभागार में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार चौबे ने किया. संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने किया.संगोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती व गोस्वामी तुलसीदासके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.प्राचार्य कृष्ण कुमार चौबे ने कहा कि हिंदी भारत नहीं बल्कि विश्व को जोड़ने वाली भाषा बन रही है,जो हम सब के लिये गर्व की बात है.हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ श्याम मिश्रा ने कहा कि आज हिंदी भाषा हमारे विश्व में तीसरे स्थान पर है.जिसको प्रथम स्थान पर लाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है.मौके पर संतोष शुक्ला,कुमारी संगीता,शबनम निशा, ज्योति कुमारी अजय ओझा,त्रिपुरारी तिवारी,आशा कुमारी,अमित कुमार,तबस्सुम खातून,सुमन कुमारी,छाया कुमारी,शुभम कुमार,सनी कुमार,आशीष पांडेय,अंजली कुमारी,गौतम राम सहित कई लोग मौजूद थे.

