हरिहरगंज ( पलामू )
पिपरा थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे सात वारंटियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बिमल कुमार ने बताया कि कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्लू (गैर जमानती वारंट) के तहत की गई है। गिरफ्तार वारंटियों में ग्राम तेनुडीह निवासी मथुरा यादव के अलावे सरयू राम, सुनील राम सहित चार महिला वारंटी ग्राम बनाही के शामिल हैं। सभी आरोपी मामले में फरार चल रहे थे ।

