निकाय चुनाव में विलंब के खिलाफ भाजपा का महाधरना संपन्न, सौंपा ज्ञापन

हरिहरगंज ( पलामू )

नगर निकाय चुनाव तिथि को तुरंत घोषित करने दलीय आधार पर चुनाव कराने और मतदान में ईवीएम का प्रयोग करने की मांग को लेकर हरिहरगंज भाजपा मंडल इकाई की ओर से बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधायक डाo कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है । पिछले कई वर्षों से लंबित चुनाव के कारण तथा जनप्रतिनिधियों के अभाव में नगर निकायों की स्थिति बदतर हो गई है और पदाधिकारियों की मनमानी से आम नागरिक परेशान हैं। बाद में तीन सूत्री मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम सीओ मनीष सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम संचालन भीमसेन शर्मा ने किया। मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना विश्वकर्मा जिला कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र मेहता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन सांसद प्रतिनिधि अरूण मिश्रा,अजय कुमार सिंह, अखिलेश मेहता, संजय जायसवाल,उदय सिंह,करण राजवीर, शंभू सिंह, सिकंदर पासवान,विजय शौंडिक मुखिया रेणु देवी, अरविंद पासवान, रामवृक्ष मस्ताना , विनोद पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply