पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता पर टोलकर्मी से मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप, वीडियो वायरल
मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू जिले के पांकी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं. उन पर रांची-पलामू मार्ग पर स्थित मांडर टोल प्लाजा में ड्यूटी पर तैनात एक टोलकर्मी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है.
टोलकर्मी के अनुसार, मांडर टोल प्लाजा पर जब विधायक की गाड़ी को रोका गया. इसके बाद किसी बात को लेकर विधायक और उसके बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते इस विवाद हिंसक रूप ले लिया.
आरोप है कि विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने टोलकर्मी को थप्पड़ मारा. पीड़ित टोलकर्मी का यह भी कहना है कि थप्पड़ मारने के बाद विधायक ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी. घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टोल प्लाजा पर हुए विवाद और हंगामे को साफ तौर पर देखा जा सकता है. वीडियो के वायरल होने से यह मामला अब सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय बन गया है.

