मेदिनीनगर (पलामू)
झालसा का दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के निर्देश पर रविवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को डालसा द्वारा प्रदत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। विदित हो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा गरीब असहाय और कारा में बंद लोगों को मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है। डालसा का उद्देश्य है कोई भी गरीब लाचार या कारा में बंद लोग बिना अधिवक्ता के नहीं रहे इसके लिए लोगों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट उत्तम कुमार ने कहा कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से लोगों को मुफ्त केस लड़ा जा रहा है जो बंदी अभी तक अधिवक्ता नहीं रख पाए हैं वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार में बंदी आवेदन दें उन्हें मुफ्त में वकील मुहैया कराया जा रहा है ।उन्होंने डालसा द्वारा संचालित बाल विवाह प्रतिशोध अधिनियम के बारे में जानकारी दी ।इस मौके पर पुष्कर राज ने भी प्ली बार्गेनिंग ,पैरोल के बारे में जानकारी दी।साथ ही कहा कि जेल सुधार गृह हैं।यहाँ जो भी बन्दी हैं उनसे जाने अनजाने कोई गलती हो गई है वे पश्चाताप करे।साथ ही जेल में अच्छा आचरण रखे।साहित्य धार्मिक पुस्तक पढ़े इससे मन का बिकार दूर होगा।इस मौके पर जेल पीएलबी नीरज कुमार समेत सैकड़ो बंदी उपस्थित थे।

