जवान को गोली मारने के आरोपी से हथियार बरामद

लातेहार (झारखंड)

लातेहार जिला बल के जवान पवन सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषभ सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी के घर से घटना में इस्तेमाल देशी पिस्टल 7.65 एमएम मैगजीन सहित बरामद किया गया। वहीं आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी चैनपुर थाना क्षेत्र के बिरसा नगर शाहपुर से जब्त की गई। पुलिस ने घटनास्थल से चश्मा और फायर किया गया खोखा भी बरामद किया है।

Leave a Reply