हरिहरगंज ( पलामू )
एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर शुक्रवार को इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने हरिहरगंज थाना के नये थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कई समाजसेवी , जनप्रतिनिधि व पुलिसकर्मियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना में पदस्थापित जवानों और अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की । नव नियुक्त थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना भी उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि लोग नि:संकोच अपनी समस्याओं को साझा कर सकें । अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई करेगी । इस अवसर पर एसआई हेमंती बास्के , संतोष कुमार, राकेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार,अजय कुमार सिंह, एएसआई अभय कुमार त्रिपाठी,सुनील कुमार, विनोद कुमार राय आदि उपस्थित थे।

