भाजपा में शामिल हुए अन्य दलों के कई कार्यकर्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने सभी का पार्टी में किया स्वागत

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर प्रखंड के बघमनवा पंचायत से कई अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखने वाले 26 कार्यकर्ता भाजपा नेता शंकर केशरी के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए। विश्रामपुर के आरसीआईटी सभागार में एक मिलन समारोह का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया। श्री चंद्रवंशी ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे है। जिससे भाजपा संगठन दिनो दिन और भी मजबूत हो रहा है। श्री चंद्रवंशी ने सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी। भाजपा में शामिल होने वालों में प्रेम यादव, नरेश गुप्ता, उमेश केशरी, संतोष विश्वकर्मा, बबन बिंद, सुरेश बिंद, नंदू चौधरी, प्रेम यादव, जितेंद्र केशरी, सागर बिंद, जागा पासवान, बिगन चौधरी, सुदामा बिंद आदि लोगो का नाम शामिल है।

Leave a Reply