अत्यधिक ठंड एवं कुहासा को देखते हुए विद्यालय के समय सारणी में परिवर्तन करने की मांग

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू में ठिठुरन भरी ठंड एवं कुहासे के कारण छात्र-छात्राओं एवं नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम देखी जा रही है । मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड और सितम ढाहेगी. इस बाबत
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ पलामू के अध्यक्ष मनोज मेहता ने पलामू के उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से
विद्यालय की समय सारणी में परिवर्तन करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हाल के दिनों मे अत्यधिक ठंड बड़ने के कारण बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं दुर्गम क्षेत्र से आने और जाने वाले शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । श्री मेहता ने कहा कि सरकारी विद्यालय में गरीब माता-पिता के बच्चे पढ़ते हैं ।ज्यादातर स्कूली बच्चों के पास स्वेटर एवं जैकेट नहीं होता है। ठंड लगने से बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं व विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं उपायुक्त एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विनम्र निवेदन करता हूं की बढ़ती ठंड को देखते हुए विद्यालय के समय सारणी में बदलाव करते हुए सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे दिन तक करने की कृपा करें ताकि बच्चे ठंड से बच सके।

Leave a Reply