मेदिनीनगर (पलामू)
क्लीनिक के बाहर अल्ट्रासाउंड का समय,चिकित्सक का नाम समेत अन्य आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से नजर आये से संबंधित सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश
सरकारी कार्य अवधि के दौरान चिकित्सक अगर कहीं और कार्य करते हुए पायें गये तो होगी कार्रवाई
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने आज समाहरणालय सभागार में पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।सर्वप्रथम उन्होंने प्रखंडवार सेक्स रेशियो की जानकारी ली व इसे कैसे बढ़ाया जाये इसको लेकर पदाधिकारियों संग योजना बनायी गयी साथ ही उन्होंने रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड क्लिनिक की जानकरी ली।इस दौरान उन्होंने पीसीपीएनडीटी टीमों को जिले में अवैध रूप से संचालित होने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की लगातार जांच करते रहने की बात कही।उन्होंने कहा कि बगैर रजिस्ट्रेशन के कोई भी अल्ट्रासाउंड करता पाया जाता है तो उस अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।
क्लीनिक के बाहर अल्ट्रासाउंड करने के समय अवधि का स्पष्ट जानकारी से संबंधित सूचना लगाने के निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कई बार अल्ट्रासाउंड समय से नहीं होने के शिकायतें आती है।चिकित्सकों द्वारा तय समय अवधि में अपने निर्धारित स्थल को छोड़ कहीं और सेवा देने के मामले भी प्रकाश में आते हैं।ऐसे में आमजनों के समय की बर्बादी हो जाती है।ऐसे में उपायुक्त ने सभी क्लीनिक के बाहर अल्ट्रासाउंड करने के समय अवधि का स्पष्ट जानकारी से संबंधित सूचना लगाने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि यह सूचना ऐसी स्थान पर रहे जहां आमजनों को आसानी से नज़र आ जाये।इसके अलावे डीसी ने कहा कि सरकारी कार्य अवधि के दौरान चिकित्सक अगर कहीं और कार्य करते हुए पाए जाते हैं तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी साथ ही पीसीपीएनडीटी कमेटी यह सुनिश्चित करेगी की अल्ट्रासोनोग्राफर्स का टाइमिंग ओवरलैप ना करें।
बैठक में रिन्यूअल,नया लाइसेंस,नये चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन,नये मशीन की स्थापना से संबंधित आवेदनों पर हुई चर्चा
बैठक में उपायुक्त के समक्ष रिन्यूअल,नया लाइसेंस,नये चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन,नये मशीन की स्थापना से संबंधित विभिन्न आवेदनों को प्रस्तुत किया गया।बैठक में एक डॉक्टर द्वारा दो से अधिक अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्यरत रहने की भी चर्चा की गयी,उपायुक्त द्वारा ऐसों डॉक्टरों के विरुद्ध शोकॉज करने के निर्देश दिये।
सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लिंग भ्रूण जांच अपराध है व6 बेटी-बचाओ,बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूकता पोस्टर लगाने के निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन से कहा कि अभी केंद्रों पर लिंग भ्रूण जांच अपराध है से संबंधित सूचना लगा रहे,यह सुनिश्चित करने की बात कही।इसके अलावे सभी केंद्रों पर बेटी-बचाओ,बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूकता पोस्टर लगवाने पर भी बल दिया।इसके अलावे अगर सीएस को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्क्ड़ नाटक के जरिये भी व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करवाने पर बल दिया।वहीं कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए उपायुक्त ने पलामू वासियों से अपील की है।उन्होंने कहा कि अगर किसी भी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में प्रसव से पहले लिंग प्रशिण किया जा रहा है या कन्या भ्रूण हत्या की जा रही है तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अनिल समेत जिला सलाहकार समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

