अंजुम इस्लाम कमिटी छेछौरी ने किया कंबल वितरण

पंडवा (पलामू)

बढ़ते ठंड को देखते हुए छेछौरी का अंजुम इस्लाम कमेटी एस डब्ल्यू एस ने छेछौरी के असहाय और कमजोर परिवारो के बीच कमल वितरण किया।कमेटी के अफजल हुसैन ने कहा कि शीतलहर से प्रभावित गरीब एवं असहाय बुजुर्गों को राहत पहुंचाना था। लगातार गिरते तापमान के कारण बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के लोगों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए अंजुम कमेटी ने समाज के सभी वर्गों के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान संघ के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए तथा उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग का संदेश भी दिया। मौके पर वरीय समाजसेवी ब्रजभूषण मेहता ने कहा कि अंजुमन कमेटी का यह कार्य सराहनीय है क्योंकि इन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर इस तरह का सामाजिक कार्य किया है। इस मौके पर नजीर अहमद, महताब आलम, सद्दाम, सरताज सागर ,मंजर, तैय्यब मुबारक हुसैन, हबीब फिरोज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply