नावाबाजार (पलामू)
प्रखंड क्षेत्र के राजहरा निवासी सुरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज गढवा के प्रो. आशीष कुमार पांडेय सह झरना शिव मंदिर समिति राजहरा के अध्यक्ष की 78 वर्षीय मां चंपा देवी का निधन सोमवार को अहले सुबह इलाज के क्रम में रांची के सेमफोर्ड अस्पताल में हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को लब्जी नदी राजहरा के तट पर किया गया मुखाग्नि बडे पुत्र दिलीप पांडेय ने दी। वह अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्री सहीत भरा पूरा परिवार छोड़कर चली गई। उनके निधन की खबर पाकर सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज गढवा के प्राचार्य निकलेश चौबे, प्रो आशीष उपाध्याय,प्रो ब्रजेश सिंह,समाजसेवी कृष्ण नंद दुबे आलोक पाण्डेय, पंडवा पंचायत के उप मुखिया टिंकू मेहता पत्रकार राजीव तिवारी, रामा नंद पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, धर्मेंद्र पाण्डेय, रौशन शुक्ला सहित दर्जनो ने घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।

