मेदिनीनगर (पलामू)
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव एवं संगठन के समर्पित सिपाही स्व. सतीश कुमार के असामयिक निधन पर आजसू पार्टी पलामू जिला इकाई द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. सतीश कुमार आजसू पार्टी के लिए एक मजबूत स्तंभ थे। उनके संगठनात्मक कौशल, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह को सदैव याद रखा जाएगा। उनके मार्गदर्शन में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिली। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
पार्टी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। आजसू पार्टी पलामू जिला उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेती है।
शोक सभा में आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष, दिलीप चौधरी, जिलाकार्यकारी अध्यक्ष तुलसी शुक्ला, संतन मेहता, महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला देवी, जे स स केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रशाद, केंद्रीय सचिव विजय मेहता, चंद्रशेखर सिंह (छोटू ), वकील संघ जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाण्डेय, छात्र नेता अभिषेक राज , स्वास्तिक सिन्हा, सतीश दुबे,सतीश तिवारी, जीतेन्द्र विश्कर्मा, अशोक विश्कर्मा, अजित सिंह आदि उपस्थिति थे!

