फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विश्रामपुर (पलामू) :

रेहला पुलिस ने हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि आर्म्स एक्ट और भवानी सिंह की हत्या के आरोप में फरार चल रहे स्थानीय शहर निवासी गोविंद सिंह के विरुद्ध न्यायलय से कुर्की अधिपत्र निर्गत किया गया था.उसी के आलोक में फरार चल रहे आरोपी गोविंद सिंह (60) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Leave a Reply