विश्रामपुर (पलामू) :
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने गुरुवार को विश्रामपुर शिव छठ घाट व राज घाट का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व को लेकर घाटों पर चल रहे तैयारी का जायजा लिया.पूजा कमेटी के पदाधिकारियों-सदस्यों से तैयारी के प्रगति के बारे में भी जानकारी ली और कई सुझाव भी दिया.उन्होंने पूजा समिति को भव्य आयोजन में हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिया.मौके पर समाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय,निवर्तमान पार्षद सुनिल कुमार चौधरी,इदरीस हवारी,ललन सोनी,विजय पेंटर,संजय ठाकुर,धीरन तिवारी,उखमजी यादव,रामचंद्र साव,संजय साह,दामोदर यादव,चंद्रदेव चौधरी,सत्यनारायण सोनी,रंजीत ठाकुर सहित छठ पूजा समिति के कई लोग मौजूद थे.

