झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल

विश्रामपुर (पलामू) :

झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.उसका इलाज गढ़वा जिला अस्पताल में चल रहा है.घटना बुधवार रात एक बजे की बतायी जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार पांडु थाना क्षेत्र के महुगांवा गांव निवासी कमलेश कुमार पांडेय स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से आ रहे थे.गढ़वा रोड जंक्शन (रेहला स्टेशन) पर उतरने के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन पूरी तरह रुकी नहीं थी. चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में यह घटना घटी.रेलवे सुरक्षा बल ने घायलावस्था में उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल भेजा,जहां उनका इलाज चल रहा है.

Leave a Reply