हरिहरगंज (पलामू)
क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने नवरात्र के महासप्तमी तिथि शनिवार को मेन बाजार नवयुवक सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काट कर उद्घाटन किया। साथ ही हरेक वर्ष की भांति उन्होंने मां दुर्गा के प्रतिमा का पट्ट खोला। पट्ट खुलते ही माता रानी के जयकारे से आसपास का वातावरण गुंज उठा । मौके पर उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से आसुरी शक्तियों पर विजय पाने की शक्ति मिलती है । कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति की ओर से विधायक संजय सिंह यादव तथा राजद प्रदेश महासचिव रवि कुमार यादव को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके बाद जगदीशपुर गांव समेत क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का भी विधायक ने उद्घाटन किया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, महादेव यादव, बुधन सिंह यादव, अशोक यादव,कामाख्या नारायण सिंह, संदीप पासवान, दीपक यादव, विकास यादव, अशोक जायसवाल, लखन यादव, कमलेश यादव, अशोक जायसवाल, रंजीत पासवान, आलमगीर आलम उर्फ टूडे,ओमप्रकाश चन्द्रवंशी,कलीम शाह , अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

