संघ ने मनाया विजया दशमी उत्सव, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विजया दशमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संचालक जानकी नंदन राणा, सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद, खंड बौद्धिक प्रमुख जितेंद्र राम, खंड कार्यवाह सोनू कुमार एवं खंड शारीरिक प्रमुख नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से भारत माता और मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया। गीत के बोल थे, ‘स्वयं अब जागकर हमको जगाना, देश है अपना।’ गीत के माध्यम से स्वयंसेवकों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक दायित्व की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।

वहीं, खंड बौद्धिक प्रमुख जितेंद्र राम ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विजयादशमी उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि स्थापना सन 1925 मे विजया दशमी के दिन ही किया गया था।इस लिए संघ के स्वयंसेवक विजया एकादशी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। साथ ही बताया कि उत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। स्वयंसेवकों को समाज में एकता, अनुशासन, सेवा और समर्पण के भाव के साथ कार्य करना चाहिए। राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना आवश्यक है। विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में
बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply