मेदिनीनगर (पलामू)
झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के मामले में सीआईडी और पलामू पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. गड़बड़ी के आरोपी शिक्षक संतोष कुमार सिंह के घर पर सीआईडी और पलामू पुलिस की टीम ने छापेमारी की और इश्तेहार चिपकाया है.
दरअसल संतोष कुमार सिंह मूल रूप से पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल मेदिनीनगर के हमीदगंज के इलाके में बीएन कॉलेज के इलाके में रह रहा था. सीआईडी की टीम ने सबसे पहले तीन अगस्त को संतोष कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की थी और फिर 12 अगस्त को दूसरी बार छापेमारी की. सीआईडी और पलामू पुलिस की टीम संतोष कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए तीन से अधिक बार छापेमारी कर चुकी है लेकिन वह फरार है.
संतोष कुमार सिंह फरार है
सीआईडी की टीम एक बार फिर से पलामू पहुंची और जिला पुलिस के सहयोग से संतोष कुमार सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया. संतोष कुमार सिंह शिक्षक है और वह लगातार फरार चल रहा है.

