हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से तीन पहिया वाहन पर लदा भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक ऑटो से करीब 15 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

