हरिहरगंज (पलामू)
राजद द्वारा 8 अक्टूबर को हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा
इसे लेकर मंगलवार को मेन रोड स्थित राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में धरना को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आदेश पर पूरे झारखंड में प्रखंड मुख्यालयों पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना होगा। उन्होंने सभी पंचायतों के कार्यकर्ताओं, प्रकोष्ठ अध्यक्षों व समर्थकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में महादेव यादव, अशोक जायसवाल, लखन यादव, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, कमलेश यादव, दीपक यादव, राजकुमार गुप्ता, जितेंद्र दास, धनंजय कुमार, ललन यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

