हरिहरगंज (पलामू )
पिपरा थाना परिसर में मंगलवार को दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई । बैठक में मुख्य रूप से छतरपुर सर्किल इंस्पेक्टर द्वारिका राम थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा मौजूद थे। इस दौरान बैठक में विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध लोगों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने सभी लोगों से पूजा के दौरान आपसी भाईचारे और शांति के साथ ही त्योहार मनाने की अपील की । साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और अफवाहों को फैलने से रोकने की बात कही गई। उन्होंने असामाजिक तत्वों की किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की गई। प्रशासन और शांति समिति ने लोगों से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया। बैठक में जिला प्ररिषद सदस्य ददन पासवान, प्रमुख विक्रांत कुमार उर्फ गुड्डू यादव,पूर्व जिप प्रतिनिधि संदीप पासवान, मुखिया राजेश राजवंशी, पिंटू सिंह, सागर सिंह नेसार अहमद,एसआई रंजीत मरांडी, गौतम राज अंशु मिश्रा, रविकांत राय, नीरज कुमार साहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
