दुष्कर्म मामले में पीड़िता का बयान दर्ज, मेडिकल जांच भी कराई गई

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता का बयान बीएनएस की धारा 183 के तहत दर्ज कराया । साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई । पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है । पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मामला संवेदनशील है और हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है । उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है । ज्ञात हो कि गुरुवार को हरिहरगंज के मिश्रा कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय विद्यासागर साव पर साढ़े चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी । प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

Leave a Reply