पचमो में सहिया चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

हरिहरगंज (पलामू)

प्रखंड क्षेत्र के सलैया पंचायत अंतर्गत ग्राम पचमो में स्वास्थ्य सहिया चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि चयन के दौरान पंचायत की मुखिया और एएनएम अनुपस्थित थीं, जिससे निर्धारित नियमों का पालन नहीं हुआ। साथ ही पक्षपात कर सर्टिफिकेट को नजरअंदाज करते हुए वोटिंग से चयन कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया, उपस्थित सदस्यों, अभ्यर्थियों की पात्रता और कार्यवाही की जांच कर पुनः निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चयन कराने की मांग की है। आवेदन पर महेंद्र विश्वकर्मा, सुरेन्द्र यादव, बिनोद यादव, रिमाय यादव, ललेश कुमार यादव ,सुमन देवी, लीलावती कुंवर , ललीता कुंवर, रामदास शर्मा , अरविंद रजक , मुकेश यादव,लवकुश कुमार यादव, अमित कुमार सिंह सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply