पूर्व जिप प्रतिनिधि के प्रयास से पिपरा में बदले गये जले दो विद्युत ट्रांसफार्मर

हरिहरगंज (पलामू)

पिपरा प्रखंड के मसूरिया और दमवा गांव में कई दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ था, जिससे पूरे गांव में अंधेरा छाया था। बरसात में बच्चों की पढ़ाई और किसानों की सिंचाई तक ठप हो गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि और वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान ने मेदिनीनगर बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या रखी।उनके प्रयास से विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों गांवों में 25 केवीए की जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों में हर्ष है और ग्रामीणों ने संदीप पासवान का आभार जताया। हर्ष व्यक्त करने वालों में दलपतपुर गांव के कैलाश यादव, काशी यादव, राजू यादव, विजय यादव, दीपक यादव, सत्येन्द्र यादव, गुलटन यादव , बिरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, सोहन यादव, बाल गोविंद यादव, गुना यादव, जनेश्वर यादव, तथा ग्राम दमवा के शंभू सिंह, गुडु सिंह, सुबोध सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉo कमलेश सिंह, रिंकू सिंह , नरेश पासवान सहित कई लोगों का नाम शामिल है ।

Leave a Reply