हरिहरगंज- मुहर्रम की नौवीं को निकला छोटी चौकी का जुलुस

हरिहरगंज (पलामू )

मुहर्रम की नौवीं तिथि गुरुवार को परंपरागत तरीके से छोटी चौकी का जुलूस निकाला गया । इसमें सतगावां, सियरभुंका , बंजारी , अररूआ , मेन रोड , महाराजगंज सहित कई स्थानो के मुस्लिम धर्मावलंबी छोटी ताजिए के साथ शामिल हुए । इस दौरान जहां युवाओ ने मातम किया । साथ ही जगह -जगह गोल लगाकर लाठी , तलवारबाजी आदि शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया । वहीं जुलूस को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार,एसआई संतोष कुमार , अविनाश कुमार, राकेश कुमार सिंह,एएस‌आई भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी सशस्त्र बल के साथ सक्रिय रहे । वहीं किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानो पर सीसीटीवी लगाई गई है। इसके अलावे दंडाधिकारी के साथ पुलिस की तैनाती देखी गई । जुलूस में अतहर हुसैन, इरफान शाहिद, मुखिया गुलाम सरवर, मुस्लिम अंसारी,तस्लीम अंसारी, शमशाद अंसारी, महताब शामिल सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply