लातेहार-एनडीपीएस एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बारियातू (लातेहार)

बारियातू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त डाकादिरी गांव निवासी देवाली गंझू को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बारियातू थाना कांड संख्या 11/2023 का अभियुक्त देवाली गंझू अपने घर पर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने डाकादिरी गांव स्थित अभियुक्त के घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि देवाली गंझू, पिता भैरो गंझू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत बारियातू थाना कांड संख्या 11/2023 दर्ज है। मामले में धारा 15(सी), 18(बी), 22, 25 एवं 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
छापामारी दल में एसआई जितेंद्र कुमार, एएसआई राजकिशोर प्रसाद सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply