हरिहरगंज (पलामू)
गणेश उत्सव के अवसर पर सोमवार की रात मेन बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में नवयुवक गणपति सेवा समिति की ओर से भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य देवता हैं और सभी शुभ कार्यों की शुरुआत उन्हीं के पूजन से होती है। उन्होंने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके पहले पूजा समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां के भक्ति भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरे माहौल में भक्तिमय उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी, सतेन्द्र पासवान,विश्वदीप कुमार, संजय जायसवाल, दिलीप स्वर्णकार , मृत्युंजय सिंह, शंभू यादव, कृष्णा साव , शंभू सिंह, विनोद पासवान समिति के अध्यक्ष पंकज पासवान, सचिव प्रियांशु जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, व्यवस्थापक बंटी गुप्ता, मीडिया प्रभारी कन्हाई विश्वकर्मा, भोला गुप्ता, बंटी कुमार, हिमांशु गुप्ता, सतेंद्र शाह, सत्यम शौंडिक, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

