पुलिस अधीक्षक ने विश्रामपुर थाना का किया निरीक्षण

विश्रामपुर (पलामू)

पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा विश्रामपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन की स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन, थाना अभिलेखों के संधारण तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्था का गहन समीक्षा की गई।

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने गंभीर एवं लंबित कांडों के अनुसंधान में विशेष प्राथमिकता देते हुए तेजी लाने तथा सभी कांडों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुसंधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं करने तथा साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए समय पर आरोप-पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया।
  • निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित वारंट एवं कुर्की के मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा न्यायालय से निर्गत वारंट एवं कुर्की का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए कानून के दायरे में उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
  • पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
  • उन्होंने क्षेत्र के बैंकों, वित्तीय संस्थानों, एटीएम, बाजारों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती एवं सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने एवं आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
  • आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि थाना में आने वाले प्रत्येक आम नागरिक के साथ सौहार्दपूर्ण, सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
  • उन्होंने कहा कि पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी पुलिसकर्मी आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए कानून के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
  • निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही थाना के सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने तथा आवश्यक दस्तावेजों का नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करने को कहा।
  • उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, आमजन की सुरक्षा एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने पर बल दिया।
  • पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई तथा आम जनता की सुरक्षा एवं सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर सतर्कता एवं सक्रियता सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply