हरिहरगंज- भारत लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद का विचार आज भी प्रासंगिक – सांसद प्रतिनिधि

हरिहरगंज, (पलामू)

हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू सब्जी मंडी के नयन होटल एंड रेस्टोरेंट के कम्युनिटी हॉल में शनिवार को अमर शहीद भारत लेनिन जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा कि जगदेव बाबू सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। 60 के दशक में जब सामंतवादी ताकतें गरीब-गुरबा, शोषित और वंचितों पर अत्याचार करती थीं, तब उन्होंने अकेले ही व्यवस्था को ललकारा था। आज भी शोषित समाज को अपने हक के लिए लड़ने की प्रेरणा देता है । इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रूप से रामवृक्ष मस्ताना, अखिलेश मेहता, वार्ड पार्षद त्रिपुरारी राम,अवधेश मेहता, संजय जयसवाल, विश्वदीप गुप्ता, कृष्ण क्रांतिकारी, विनोद पासवान, बबलू कुमार, मुन्ना यादव, शंभू सिंह, राजेश शैण्डिक, भुवन यादव, मुरारी कुमार, विजय प्रजापति, डॉ. लक्ष्मण मेहता, गोपाल मेहता समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply