हरिहरगंज (पलामू): प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है । इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया और भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शहर के राधा कृष्ण मंदिर ,मेन रोड हनुमान मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर, शनि मंदिर ,काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और झांकी का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पुजारी व आयोजकों ने बताया कि देर रात 12 बजे भगवान के जन्म के उपरांत महाआरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही।

