हरिहरगंज (पलामू )
पिपरा प्रखंड क्षेत्र के तेंदुई गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों के समक्ष विद्युत संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर के समीप लगा 63 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है । बिजली की समस्या के कारण दैनिक कार्यों सहित बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं अंधेरा रहने से बरसात के इस मौसम में जहरीले जीव जंतु का भय हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर गांव में व्याप्त बिजली समस्या का समाधान करने की मांग की है। मांग करनेवालों में रबिन्द्र सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, रंजय सिंह, सुशील सिंह, बुटानी सिंह, अमित सिंह, हरेंद्र सिंह, रंधीर सिंह, लाल बाबू सिंह, भोला सिंह निखिल सिंह विकास सिंह, उपेंद्र सिंह, सोनू सिंह, सुमित सिंह, चिन्टू सिंह ,सुरेंद्र सिंह, सुनिल सिंह आदि ग्रामीणों का नाम शामिल है।

