हरिहरगंज- ईद मिलादुन्नबी पर हरिहरगंज में निकला जुलूस ए मोहम्मदी

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में मदरसों के बच्चे, युवा, बुजुर्ग शामिल हुए । अररूआ खुर्द, सतगावां, अंसारी बिगहा, बंजारी, बेलौदर , कटैया, कोसडीहरा, सियरभूंका, संडा , महराजगंज, नवाबगंज सहित अन्य कस्बों से जुलूस निर्धारित मार्गों से निकाले गए। जुलूस में सलाम और दुरूद की सदाऐं गूंजती रहीं। जगह -जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत शरबत , पानी व मिठाई वितरित कर किया। मेन रोड संडा, सतगावां होते हुए जुलूस बंजारी स्थित मजार शरीफ पर पहुंचा जहां फतेह ख्वानी के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में अमन शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी। जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे । सभी चौक -चौराहों पर पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रही । जुलूस में जुलुस ए मोहम्मदी कमेटी के अध्यक्ष इरफान शाहिद, मोo स‌ईद, मदरसा इस्लामिया के सेक्रेटरी नसरूल्लाह अंसारी,अनवर हुसैन,अतहर हुसैन, मोo असलम , जमील अंसारी, मौलाना जाबिर अंसारी ,महताब शाहिल, एहतेशाम , तस्लीम, मुमताज अहमद , यूनुस, डायमंड,मोबिन, खुर्शीद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल थे ।

Leave a Reply