लोक अदालत का आयोजन 30 अगस्त को तैयारी पूरी

मेदिनीनगर (पलामू)

झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय के मार्गदर्शन में 30 अगस्त शनिवार को 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने दी ।उन्होंने बताया की लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 11 पीठों का गठन किया गया है ।वही एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है ।पीठ संख्या एक में कुटुंब न्यायालय से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास व अधिवक्ता बीना मिश्रा करेंगे ।पीठ संख्या दो में पीडीजे व सभी जिला व सत्र न्यायाधीश के कोर्ट से सम्बंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नंबर 6 राजकुमार मिश्रा व अधिवक्ता अमिताभ चंद्र सिंह करेंगे ।पीठ संख्या तीन में विद्युत विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय करेंगे ।पीठ संख्या चार में आपराधिक मामले का निस्तारण सी जे एम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता सतीश कुमार दुबे करेंगे ।पीठ संख्या पांच में सिविल जज सीनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन सौरभ कुमार गौतम व अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह करेंगे। पीठ संख्या छह में चेक बाउंस से संबंधित मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि शंकर पांडेय व अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह करेंगे। पीठ संख्या सात में सभी सिविल जज जूनियर डिवीजन के कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन निर्भय प्रकाश व अधिवक्त वीर विक्रम बक्स राय करेंगे। पीठ संख्या आठ में चेक बाउंस से संबंधित मामले का निस्तारण रश्मि चंदेल न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व अधिवक्ता संतोष तिवारी करेंगे। पीठ संख्या 9 में रेलवे से संबंधित मामले का निस्तारण रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेष निगम व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा करेंगे। पीठ संख्या 10 में प्री लिटिगेशन से सम्बंधित मामले का निस्तारण स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता व सदस्य महिमा श्रीवास्तव करेंगे ।व पीठ संख्या 11 में रेवेन्यू ,एक्सकुतिभ व भूमि से संबंधित मामले का निस्तारण सदर एसडीओ सुलोचना मीणा व अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह करेंगे। वही एक हेल्प डेस्क बनाया गया है जिसमें अधिवक्ता पुष्कर राज व पीएलबी कृपा शंकर दुबे लोगों को मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply