बरियातू (लातेहार)
बारियातू थाना कांड संख्या 39/2025 के अप्राथमिकी अभियुक्त चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ राहुल जी, पिता कौलेश्वर सिंह के विरुद्ध बुधवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय से निर्गत इश्तेहार का पुलिस ने विधिवत तामिला कराया। एसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बारियातू पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर समेत आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार की मूल प्रति अभियुक्त के घर पर चस्पा कर न्यायालय के आदेश के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई की गयी।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि राहुल सिंह के विरुद्ध बारियातू थाना में कांड संख्या 39/2025 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 223, 111(3), 111(4) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 एवं 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के विरुद्ध इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई की गयी। मौके पर एसआई जितेंद्र कुमार, राजकिशोर प्रसाद समेत बारियातू थाना के पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

