छात्रों के समर्थन में बंद कराने सड़क पर उतरे भाजपा नेता

बरवाडीह (लातेहार)

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा पूरे राज्य में आहूत बंद का असर बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिला। मंगलवार को भाजपा मंडल कमेटी के अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इलाकों का दौरा कर दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की और कई दुकानों को बंद कराया।इस दौरान प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, दीपक तिवारी, मनोज यादव, प्रखंड महामंत्री प्रवीण कुमार, हेमंत कश्यप अशोक प्रसाद कुंदन यादव समेत अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बंद के समर्थन में सक्रिय रहे।

Leave a Reply