हरिहरगंज – आंदोलनरत छात्रों की मांग का सपा नेता ने किया समर्थन

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने रांची विधानसभा के समक्ष आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, इसलिए उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।कमलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान राजनीति से नहीं, बल्कि संवाद और उचित कार्रवाई से होना चाहिए।उन्होंने झारखंड सरकार की सराहना करते हुए कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामलों में दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply