मेदिनीनगर (पलामू)
पूर्व मंत्री क एन त्रिपाठी ने सोमवार को पंचायत परामर्श यात्रा के क्रम में पड़वा प्रखंड की छेछौरी, पतरा, मुरमा, पड़वा, लोहड़ा, गाड़ीखास एवं कजरी पंचायतों का दौरा किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया।
परामर्श के दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से प्रखंड, अंचल एवं थाना स्तर पर होने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखा। लोगों ने बताया कि कई मामलों में आवेदन, प्रमाण-पत्र, भूमि एवं राजस्व संबंधी कार्य, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा थाना स्तर की शिकायतों के समाधान के लिए उन्हें अनावश्यक परेशानी एवं बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बैठक में भाषा से जुड़ी समस्याएं भी गंभीरता से सामने आईं।
पंचायत परामर्श यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझना, उनकी आवाज को संगठित करना तथा संबंधित प्रशासनिक स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

