मेदिनीनगर (पलामू)
पोलपोल बाजार में गंदगी का अंबार है । बजबजाती नालियां और उससे निकलती सड़ादध बदबू ने लोगों का जिना हराम कर दिया है। इस कारण बरसात के दिनों में गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
शिकायत के बावजूद भी समस्या गंभीर है।
बताते चले तोगंदे पानी की निकासी के लिए बना नली लम्बे समय से स्थानीय ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। नाले की सफाई व्यवस्था नही होने से पसरी गन्दगी बीमारी का कारण भी बन रही थी।ऐसे में शिक्षक सह समाजिक कार्यकर्ता भरदुल सिंह ने पहल करते हुए मेदिनी माँ शारदा मंदिर निर्माण समिति बाल विकास लोक जन सेवा समिति पाल पट्टी पोलपोल के लोगो के साथ सफाई खुद करने का निर्णय लिया।इसकी शुरुआत समिति के युवाओ ने श्रमदान से जाम पड़े नाले की सफाई करने के साथ कूड़े के ढेरों का निस्तारण के साथ किया।बिदित हो कि पोलपोल में शनिवार व मंगलवार के दिन बाजार लगता हैं।जहाँ दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग बाजार में समान खरीदने आते हैं।परंतु बाजार क्षेत्र का नली जाम रहने के कारण लोगो के घर के पानी सड़क पर बहता था इस कारण बाजार क्षेत्र में जल जमाव हो जाता हैं।तथा लोगो को समान खरीदने बिक्री करने में परेशानी होता था।साथ ही बाजार क्षेत्र में आने जाने में लोगो को काफी कठिनाई उठाना पड़ता था।लोग कपडे उठाकर बाजार क्ष्रेत्र पार करते थे।ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि सरकार या विभाग के भरोसे नही रहना हैं खुद से श्रम दान कर साफ सफाई व स्वच्छता का संदेश देना है ।इसी कड़ी में बडी संख्या में ग्रामीण युवा कुदाल फावड़ा, सबल आदि के साथ जाम पडे नाली को ठीक किया वही साफ सफाई अभियान चलाया व कूड़े कचरे को बाजार क्षेत्र से हटाया गया।

