हरिहरगंज- छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव निवासी रामपति साव के पुत्र निरंजन साव को नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में स्थानीय थाना कांड संख्या 139/26 दर्ज की गई है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।

Leave a Reply