मेदिनीनगर (पलामू)
झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को न्यायरथ जस्टिस ऑन व्हील नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंचा। इस मौके पर लोगों की समस्याएं सुना गया।साथ ही ग्रामीणों के बीच डालसा द्वारा प्रदत्त सुविधा व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।वही ग्रामीणों के बीच हैंडबिल व पंपलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, प्रभारी बीडीओ जागो महतो ,असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, पारा लीगल वॉलिंटियर मनोज पाल ,अमित कुमार ,पूनम कुमारी, विजय कुमार ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी।इस मौके पर एलएडीसी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि न्याय आपके द्वार के तहत आज न्याय रथ यहाँ पहुँचा हैं।अब लोगो को द्वार पर ही न्याय सुलभ व सरल तरीके से मिलेगा।उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब अब न्याय से बंचित नही रहेगा। उन्होंने कहा कि एसीएसटी ,महिला ,दिव्यांग, कारा में निरुद्ध ब्यक्ति,बच्चे,बृद्ध ,प्राकृतिक आपदा से ग्रसित व जिनका बार्षिक आय तीन लाख से कम है उन्हें मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है ।इसके अंतर्गत मुफ्त वकील व कोर्ट फीस दिया जाता हैं।इस मौके बीडीओ जागो महतो ने कहा कि लोगो को सशक्त बनाने के उद्देश्य से न्याय रथ के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं।उन्होंने प्रखण्ड से संचालित योजना के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय ने कहा कि महिला अपने को अबला नहीं समझे कानून उनके साथ है ।उन्होंने घरेलु हिंसा, बाल विवाह, डायन बिसाही, जैसे कुप्रथा पर बिस्तार से प्रकाश डाला और कहा की ऐसे को कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ने के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा अंधविश्वास व अशिक्षा को मिटाने के लिए लोगों में जन जगरूकता लाना बहुत जरूरी हैं।इस मौके पर प्रखण्ड कर्मी अंचल कर्मी के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

