हरिहरगंज – बिजली कटौती के खिलाफ सपा का सड़क पर प्रदर्शन

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में आए दिन हो रही बिजली की समस्या को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बेलौदर मोड़ के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। हालांकि सूचना के बाद थाना के एसआई अजय कुमार सिंह ने वार्ता कर सड़क जाम हटा कर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान सपा नेता कमलेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की लचर आपूर्ति होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। लगातार बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज के कारण सभी विद्युतीय उपकरण बेकार पड़े हैं। छात्र, दुकानदार सभी लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा कठिनाई किसानों के समक्ष है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों में पानी नहीं है। वहीं बिजली नहीं रहने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। लोग बिजली कटौती के बारे में जानकारी के लिए विभागीय अधिकारी से संपर्क भी करना चाहते हैं । तो कोई भी अधिकारी मोबाइल नहीं उठाते है। उन्होंने कहा कि पांच दिनों के अंदर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो हाइवे जाम कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में कामेश्वर पासवान, काजू चौधरी, रंजन सिंह, प्रदीप सिंह, सत्यनारायण यादव, अखिलेश यादव, प्रदीप साव, नारायण भुईयां, सुरेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply