पोक्सो एक्ट व किशोर न्याय बोर्ड को ले स्टेक होल्डर के साथ बैठक

मेदिनीनगर (पलामू)

झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में पोक्सो एक्ट व किशोर न्याय बोर्ड को ले मल्टी स्टेक होल्डर के साथ छह माहिक बैठक आयोजित किया गया।इसमे पोक्सो पीड़ित का नाम आरोपपत्र में प्रकट नही करने ,अभियुक्त के उम्र का उल्लेख व पीड़ित के उम्र से सम्बंधित उचित दस्तावेज का संग्रह करने को निर्देश दिया गया।साथ ही आरोप पत्र के साथ सलंग्न किये जाने वाले दस्तावेज स्पोर्ट पर्सन के भूमिका पर भी चर्चा किया गया व सिविल सर्जन को उम्र निर्धारण को ले जल्द से जल्द करने पर भी चर्चा की गई।वही किशोर न्याय बोर्ड में डॉक्टर द्वारा हर पखवारे में दौरा करने ,स्टेशनरी व अन्य कार्यालय सम्बन्धी समान समय पर उपलब्ध हों के लेकर चर्चा किया गया।बिदित हो कि प्रत्येक छह माह पर पोक्सो एक्ट व किशोर न्याय बोर्ड की बैठक स्टेक होल्डर के साथ किया जाता है।इस मौके पर जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार, पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज स्वेता ढींगरा,डालसा सचिव राकेश रंजन,जे जे बोर्ड के अध्यक्ष रोजलिना बारा,सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिश्रामपुर, समेत दर्जनों स्टेक होल्डर उपस्थित थे।

Leave a Reply