हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज में ऑटो चालक संघ ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को तीसरे दिन भी बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रखा। मेन रोड मिडिल स्कूल मैदान के समीप ऑटो का आवागमन ठप कर संघ अपनी बुनियादी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया है बावजूद नगर प्रशासन और न ही कोई जनप्रतिनिधि इसकी सुधि ले रहे हैं। मालूम हो कि नगर पंचायत सैरात शुल्क में पचास प्रतिशत रियायत देने, पूर्व में बने टेम्पो स्टैंड को खाली कराते हुए पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सैरात शुल्क वसूली करने वाले कर्मियों द्वारा लाठी-डंडे एवं रोड बैरिकेडिंग का इस्तेमाल बंद करने की मांग को लेकर ऑटो चालक संघ बीते 23 जुलाई से धरना पर बैठे हुए हैं । वहीं ऑटो का परिचालन बंद रहने से सुदूर क्षेत्र के यात्रियों को बाजार, हॉस्पिटल, ब्लॉक आदि जगहों पर आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राजद जिला महासचिव रंजीत पासवान जेएलकेएम पार्टी के प्रमंडलीय प्रवक्ता अमरजीत कुमार यादव प्रखंड अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह आदि धरना स्थल पर पहुंच कर उनकी मांगों को जायज बताते हुए संबंधित अधिकारियों से पहल करने की अपील की । वहीं मानवीय आधार पर राजद नेता रंजीत पासवान की ओर से धरना पर बैठे ऑटो चालकों का जलपान कराया गया। धरना में अवधेश राम, राजू कुमार, रंजन कुमार, अजीत पासवान, अनुज कुमार, सनोज कुमार, बबलू कुमार सिंह,रंजय पासवान, चंदीप कुमार, विनय यादव,अखिलेश पासवान, धीरज कुमार, प्रिंस कुमार विश्वकर्मा, मिथलेश यादव, रामाशीष प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद थे।

